जिला मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। हाथों में पोस्टर, बैनर लिए महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाए कि पुलिस भू-माफिया, दुराचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
कलेक्ट्रेट में ये प्रदर्शन अखिल भारतीय कुशवाह महासभा द्वारा किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है।